देहरादून
आज दिनांक: 27-1-24 की प्रातः समय लगभग 06ः25 बजे थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि स्पेशल विंग प्रेम नगर निवासी माधो सिंह पुत्र दिलीप सिंह मूल निवासी ग्राम कलाल पोस्ट ऑफिस चम्पावत के छोटे पुत्र अजय ने अपनी माता श्रीमती चंद्रा देवी उम्र 52 वर्ष की गला घोटकर हत्या कर दी है सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे, मौके पर मृतका चंद्रा देवी का शव घर के अन्दर पडा हुआ था। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका के पति माधों सिंह वर्तमान में डीएससी आर्मी में आईएमए में तैनात हैं जो कल रात्री ड्यूटी हेतु आईएमए गये थे तथा मृतका का बड़ा पुत्र मोहित बिष्ट भी आर्मी में है जो वर्तमान में बड़ोदरा गुजरात में पोस्टेड है। रात्रि में उनके छोटे पुत्र अजय की किसी बात पर अपनी माँ से बहस हो गई थी जिस पर उसके द्वारा गला घोटकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा मौके से आरोपी अजय को हिरासत में लिया गया। जिसके द्वारा अपनी मां की हत्या किया जाना स्वीकार किया गया, घटना के सम्बन्ध में मृतका के पति माधो सिंह की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त अजय को गिरफ्तार किया गया है, जिसे समय से मा0 न्यायालय पेश किया जाएगा । मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त अजय से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसे अल्सरेटिव कोलाइटिस (अल्सर) की बीमारी है, जिसके बारे में उसके द्वारा इंटरनेट पर सर्च किया तो उसे जानकारी मिली कि यह बीमारी स्लो प्वाइजन देने से होती है। जिस पर उसे शक हुआ कि उसकी मां उसे खाने में स्लो प्वाइजन दे रही है, इसी बात को लेकर कल रात में करीब 10-11 बजे के बीच उसकी अपनी मां से बहस हुई तथा बहस के दौरान ही आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी मां का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी ।
आरोपी अजय ने एमएससी की है तथा वर्तमान में वह बैंकिंग की तैयारी कर रहा था एवं मानसिक रूप से कुंठित भी था।
*नाम पता अभियुक्त:*
अजय सिंह बिष्ट पुत्र माधो सिंह उम्र 24 वर्ष, हाल पता स्पेशल विंग थाना प्रेम नगर देहरादून
मूल पता: ग्राम कलाल थाना चंपावत जनपद चंपावत उत्तराखंड

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री