देहरादून
दिनांक: 25-09-24 की प्रात: करीब 03ः30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली पटेलनगर को सूूचना प्राप्त हुई कि ट्रांसपोर्ट नगर फेज 2 में एक दुकान में आग लग गई है तथा जिससे दुकान के अंदर रखे पटाखे फूट रहे हैं। उक्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे मौके पर ट्रांसपोर्ट नगर फेज 2 में प्रथम तल पर स्थित 02 दुकानों पर आग लगी हुई थी, आग के कारण मौके पर पटाखे फूट रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस तथा फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आग पर काबू पाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सम्बन्धित दुकान संचालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, जिस पर विस्फोटक पदार्थो के अवैध भण्डारण तथा लापरवाही के सम्बन्ध में पवन आनन्द के विरूद्ध पुलिस द्वारा कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0 606/24 धारा 288/ 326(G) BNS व धारा – 4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक* द्वारा समस्त थाना प्रभारियों व मुख्य अग्निशमन अधिकारी देहरादून को निर्देश किया गया कि वे सभी अपने अपने क्षेत्रो में पटाखों के भंडारण को चैक कर ले, वैद्य भण्डारणों के सेफ्टी नॉम्स चेक किए जाएँ तथा जहां जहाँ अवैध भण्डारण किया गया है, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री