देहरादून
मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध देहरादून शहर में चलाए गए अभियान में अभी तक 461 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है साथ ही 57 वाहन सीज किए गए जिससे करीब डेढ़ लाख रुपए शमन शुल्क वसूला गया है। यही नहीं, मॉडिफाई साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले लोगो को एक बड़ा संदेश देते हुए यातायात पुलिस, देहरादून ने 185 वाहनों के साइलेंसर को उतारकर यातायात कार्यालय के बाहर रोड पर रोलर के माध्यम से नष्ट किया जाएगा।
वहीं, एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने दुपहिया वाहन पर इस प्रकार के मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर चलाए जाने वाले वाहन चालकों से अपील किया है कि कंपनी द्वारा दिए गए साइलेंसर का ही प्रयोग करें। यदि भविष्य में भी कोई वाहन चालक मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन संचालित करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए साइलेंसर उतारकर इसी प्रकार नष्ट किया जाएगा।

More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री