देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात हम सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री ने आज आपातकाल का जिक्र करने के साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया।
रविवार को धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आपातकाल का जिक्र कर बताया कि किस तरह से देश की महान जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से आपातकाल को हटा कर फिर से लोकतंत्र स्थापित किया। लोकतंत्र इस देश की संस्कृति का मूल आधार है।

More Stories
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का किया आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु छह दिवसीय विशेष तीर्थ यात्रा में हुए शामिल