देहरादून
आकाशवाणी देहरादून की ‘ए’ ग्रेड कलाकार पद्मश्री से सम्मानित डॉ बसन्ती बिष्ट को गढ़वाली लोकसंगीत में आकाशवाणी द्वारा टॉप ग्रेड प्रदान किया गया है। ल्वाणी ग्राम ज़िला चमोली में जन्मी जागर गायिका डॉ बसन्ती बिष्ट ने वर्ष 1996 में आकाशवाणी नजीबाबाद द्वारा आयोजित स्वर परीक्षा में गढ़वाली लोकसगीत में ‘बी’ ग्रेड प्राप्त किया। उसके पश्चात उन्हें ‘बी हाई’ और वर्ष 2013 में ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया।
ज्ञातव्य है कि टॉप ग्रेड आकाशवाणी द्वारा संगीत के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च ग्रेड है। आकाशवाणी की परम्परा के अनुसार अब उन्हें विदुषी की उपाधि प्राप्त हो गई है।
आज दिनांक 19 जुलाई 2024 को आकाशवाणी देहरादून के कार्यालय में कार्यक्रम प्रमुख श्री शिवराम सिंह रावत ने डॉ बसंती बिष्ट को इस आशय का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
डॉ बसन्ती बिष्ट को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2017 में पद्मश्री से नवाज़ा गया था। इसके अलावा उनके नाम कई पुरस्कार दर्ज़ हैं।
इस अवसर पर सहायक निदेशक (कार्यक्रम) श्रीमती मंजुला नेगी, संगीत अनुभाग प्रमुख अनिल भारती, कार्यक्रम अधिशासी राकेश ढौंडियाल, श्री रॉबिन करमाकर और सुनील सिंह कार्की उपस्थित थे।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच