उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिथौरागढ़ हादसे का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि एक और बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर यात्रियों से भरी कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए हादसा शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां डांगचौरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जो डुंडा(उत्तरकाशी) से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक एक यात्री की मौत हो चुकी थी। पांचों घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती किया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाल कीर्तिनगर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि हादसे में बिजेंद्र सिंह राणा (60) पुत्र तेग सिंह निवासी हरेती ब्रह्मखाल की मौत हुई है। मणिका देवी पत्नी बिजेंद्र सिंह, उनके नाती आदर्श व कल्पना निवासी हरेती ब्रह्मखाल और जवाई मंगल सिंह निवासी खटूखाल घायल हैं। चालक धीरज कुमार निवासी उत्तरकाशी भी घायल है।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच