देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आगामी धनतेरस/दीपावली के पावन पर्व पर त्योहारों के अवसर पर बाहरी राज्यों से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सप्लाई होने वाले मिलावटी खाद्य पदार्थों की धरपकड हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की सघन चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रात्री चैकिंग के दौरान सिंघल मंडी तिराहे लक्खीबाग में वाहन संख्या: यू0के0-07-एई-2197 सिल्वर रंग की इंडिगो को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो वाहन की डिग्गी से लगभग 300 किलो ग्राम मिलावटी (सिंथेटिक) मावा बरामद हुआ। मौके पर फूड सेफ्टी ऑफिसर देहरादून को बुलाकर मावे का निरीक्षण एवं परिक्षण कराया गया तो फूड सेफ्टी ऑफिसर के द्वारा भी बरामद मावे को प्रथम दृष्टया सिंथेटिक बताया गया जिसके नमूना लेकर शेष सिंथेटिक मावे को नष्ट किया गया मौके पर पकड़े गए अभियुक्त अमित पुत्र धर्मवीर निवासी टनडेडा थाना काकरोली जिला मुजफ्फरनगर ने पूछताछ में बरामद मावे को रामपुरी मुजफ्फरनगर से लाकर अधिक दामों में दीपावली के शुभ अवसर पर देहरादून शहर की विभिन्न प्रतिष्ठित दुकानों एवं डेरियों पर सप्लाई करना बताया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर पर धारा 274, 275 भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त:* अमित पुत्र धर्मवीर निवासी टनडेडा थाना काकरोली जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 36 वर्ष।
*बरामदगी:*
1. लगभग 300 किलोग्राम मिलावटी (सिंथेटिक) मावा
2. घटना में प्रयुक्त इंडिगो कर संख्या : यू0के0-07-एई-सिल्वर रंग।
3. एक वीवो का मोबाइल।
*पुलिस टीम*
1. प्र0नि0 चंद्रभान सिंह अधिकारी।
2. व0उ0नि0 प्रदीप रावत।
3. उ0नि0 आशीष कुमार (प्रभारी चौकी लक्खी बाग)
4. हे०का०नरेन्द्र उपाध्याय
5. का मोहन सिंह

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया