देहरादून
राष्ट्रीय जनसपंर्क दिवस के अवसर पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय जी 20 मे जनसंपर्क की भूमिका रखा गया था।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वैश्विक परिपेक्ष्य में विश्व को दिशा देने का काम किया है। हमारी वसुधैव कुटुंब की परम्परा रही है। हमारे पारंपरिक जीवन मूल्य हमें सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की शिक्षा देते हैं। पर्यावरण संरक्षण की बात भी प्रमुखता से भारतीय विचारों में हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने प्राचीन समय से ही जीवन जीने के मंत्र दिए है। हम लोग समय के साथ अपने मूल्यों को छोड़ते जा रहे है। हमे अपने मूल्यों का संरक्षण करना जरूरी है, तभी हम विश्व को दिशा देने का काम कर सकते है। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर जनसंपर्क क्षेत्र से जुड़े सभी लोगो को प्रयास करना होगा कि हम उत्तराखंड की छवि को देश दुनिया के समक्ष रख सके। उन्होंने कहा कि जी 20 सम्मेंलन की मेजबानी भारत को मिली है, जिसकी उत्तराखंड में 1 बैठक हो चुकी है जबकि और बैठक उत्तराखंड में होनी है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क का राज्य सरकार की नीतियों एवं योजनाओं में महत्त्वपूर्ण योगदान है।

More Stories
देहरादून में जमीन के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मोथरोवाला में टिहरी विस्थापितों की जमीन दिलाने का दिया झांसा, सरकारी कर्मचारी ने कई लोगों के साथ मिलकर लगाया लाखों का चूना, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ