नई दिल्ली
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने उत्तराखण्ड के पारम्परिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं वेशभूषा का प्रदर्शन दल द्वारा किया गया।
इस वर्ष लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया। उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली के तत्वाधान में दिल्ली में निवास कर रहे उत्तराखंड वासियों को लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। जिसमें 20 प्रवासी उत्तराखंड वासियों के दल द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। दल में शामिल सदस्यों ने कहा कि लाल किले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित एवं प्रफुल्लित महसूस कर रहे है।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी शिव गुप्ता एवं कमल किशोर, सूचना विभाग, उत्तराखण्ड फिल्म एवं नाट्य संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती संयोगिता ध्यानी ने दल का नेतृत्व किया जिसमें श्रीमती रिया शर्मा, श्रीमती गीता नेगी, श्रीमती अंजू भण्डारी, श्रीमती सुमित्रा, श्रीमती पूर्णिमा पोखरियाल, श्रीमती बीना ढौंडियाल, श्रीमती किरण, श्रीमती मंजू भट्ट, दीनदयाल, धर्मेंद्र प्रसाद, भरत सिंह बिष्ट, रामपाल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक