देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।
मुख्यमंत्री ने एम्स में भर्ती किये गये घायलों के उपचार तथा परिजनों के दिल्ली में ठहरने आदि की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा किये जाने के भी निर्देश स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा को दिये हैं।
स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा के साथ उत्तराखण्ड सदन के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. प्रसून शेओरन भी घायलों की निरंतर देखरेख कर रहे हैं।
More Stories
धर्मान्तरण के प्रयास में 5 अभियुक्तों के विरूद्ध उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत अभियोग किया गया पंजीकृत
जेल से जमानत पर छुटते ही शराब के नशे में जंगल मे हुडदंग करना दो दोस्तो को पडा भारी, दोनो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढाया कानून का पाठ
मुख्यमंत्री से वेटलिफ्टर मुकेश पाल ने की भेंट, मुकेश ने भारत के लिए रजत एवं कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम किया गौरवान्वित