कोटद्वार
आज सुबह दो घण्टे की बारिश ने कहर बरपा दिया। इससे नदियां और गाड़ गदेरे उफान पर आ गए। आज सुबह की मूसलाधार बारिश से कुम्भीचोड में बेडा गदेरा भी उफान पर आ गया। बेडा गदेरा के उफान पर आने से 100 मीटर रास्ता और एक व्यक्ति का मकान तिनके की तरह नदी में ढह गया और साथ ही ग्रामीणों का सड़क से सम्पर्क भी टूट गया है। गनीमत रही कि घर मे रह रहे लोगो को मकान ढहने का आभास हो गया और वह मकान को छोड़कर बाहर निकल गए,बारिश अगर रात को हुई होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
पीड़ित परिवारों का कहना है वह कई वर्षों से रहे हैं और प्रत्येक वर्ष यह नदी उफान पर आती है और हमेशा आर्थिक औऱ जानमाल का नुकसान पंहुचाती है। इस संदर्भ में कई बार मंत्री और विभागीय अधिकारियों को अवगत भी कराया जा चुका है। लेकिन अभी पक्की सुरक्षा दीवार का निर्माण नही हो पाया है। जिससे हम मौत के साये में जीने को मजबूर है।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त