देहरादून
प्रदेश की कमान एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी को मिल गयी है। अब अगले पांच साल धामी उत्तराखंड को अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में कई अहम फैसले लेंगे। आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जैसे ही धामी के नाम की बतौर मुख्यमंत्री घोषणा की वैसे ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मुख्यमंत्री आवास पहुचने पर धामी की मां बिशना देवी ने धामी का तिलक कर आरती उतारी और खीर खिलाकर उनका मुहं मीठा कराया।

More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार