दुबई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दुबई पहुंचने पर उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उत्तराखण्डी टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने समस्त प्रवासी उत्तराखण्डियों से वर्ष में एक बार उत्तराखण्ड आने की अपील की। साथ ही उन्हे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार के क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया।

इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रवासी नागरिकों द्वारा मंत्र मुग्ध करने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े रहना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों का इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया