
उत्तराखंड में सोमवार रात बड़ा हादसा
टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना में सवार 16 में से 12 से अधिक लोगों की मौत की सूचना आ रही है
गंभीर रूप से घायल व चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया
दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है
मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे
रात लगभग 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई
ये सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे
सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।
सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया है

More Stories
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 3 शराब तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में
मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार