देहरादून: राज्यसभा चुनाव के लिए आज मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। जहां उत्तराखंड से भाजपा प्रत्याशी के रूप में आज कल्पना सैनी नामांकन करेंगी। विधानसभा में भाजपा की दो तिहाई बहुमत होने के चलते कल्पना की जीत पहले से ही तय मानी जा रही है।
बीते दिवस ही भाजपा ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष डा. कल्पना सैनी को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं डॉ. सैनी आज दोपहर दो बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार भाजपा प्रत्याशी कल्पना सैनी पहले दोपहर 12 भी भाजपा कार्यलय पहुंचेगी जिसके बाद वह नामांकन के लिए विधानसभा के लिए रवाना होंगी।
जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक