देहरादून
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार व बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और एक से दो दौर तेज बौछार पड़ने की संभावना है। इन दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में रामनगर में 58.2 मिमी व नैनीताल में 38.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।
मंगलवार को देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना रहा। देहरादून में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी होती रही। मसूरी में रातभर से बारिश जारी रही।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड से मानसून की विदाई में अभी तीन से चार दिन और लग सकते हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 13 या 14 अक्टूबर से उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो जाएगी।हालांकि, आठ अक्टूबर को देहरादून और उत्तरकाशी के कुछ क्षेत्रों से मानसून की विदाई की संभावना बनी थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में एक बार फिर तेज वर्षा व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने लगी।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘