केदारनाथ
केदारनाथ धाम से दर्दनाक मौत की खबर।
केदारनाथ धाम स्थित हेलीपैड में हेलीकॉप्टर के टेल रोट की चपेट में आने से यूकाडा के महाप्रबंधक वित्त अमित सैनी की मौत।आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने दी जानकारी।
बताया कि 2.00 बजे जीएमवीएन हेलीपैड केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के पंखे टेल रोटर से अमित सैनी महाप्रबंधक वित (यूकाडा) का सिर कटने से मौत हो गयी है।
बता दें कि केदारनाथ धाम यात्रा यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए यूकाडा की टीम गई थी।केदारनाथ धाम में आज दोपहर करीब 14:00 बजे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु केस्ट्रेल एवियशन के हेली से गए थे श्री केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने पर उनकी मृत्यु होना प्रकाश में है उक्त संबंध में अतिरिक्त जानकारी प्राप्त की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक हेली के पिछले ब्लेड की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है।आईजी गढ़वाल करन सिंह के मुताबिक मामले की जानकारी मिलते ही दिशा निर्देश दे दिए गए है परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च