देहरादून
यूपीएससी परीक्षा में राज्य का नाम रोशन करने वाली नेहा जोशी ने राज्य में ही सेवा देने की इच्छा जाहिर की है। पिथौरागढ़ निवासी नेहा जोशी ने यूपीएससी की परीक्षा में 19 वी रैंक हासिल की है जिसके बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में उत्तराखंड राज्य को ही चुना है और उत्तराखंड राज्य में सेवा करने की बात कही है। नेहा जोशी ने कहा कि वह राज्य में महिलाओं के उत्थान के लिए , स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए और दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए काम करना चाहती है उन्होंने कहा कि उनका प्रशासनिक सेवाओं में जाने का भी यही उद्देश्य था और आज उन्हें जो मौका मिलेगा उसमें हुआ उत्तराखंड राज्य में ही अपनी सेवाओं के जरिए जनता को विकास की योजनाओं से जोड़ना चाहती हैं ।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर
मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मिली मंजूरी