देहरादून
कांग्रेस प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट में 46प्रत्याशियों के नाम घोषित उत्तराखंड के नैनीताल से प्रकाश जोशी और हरिद्वार से वीरेंद्र रावत बने प्रत्याशी


उत्तराखंड की पांचों सीटें टिहरी, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल व हरिद्वार में कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं। टिहरी से जोत सिंह गुनसोला, गढ़वाल से गणेश गोदियाल, अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा, नैनीताल से प्रकाश जोशी व हरिद्वार से वीरेंद्र रावत प्रत्याशी बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा हरिद्वार सीट को लेकर हो रही थी, जिस पर अब तस्वीर साफ हो गई है। बता दें कि वीरेंद्र रावत का टिकट फाइनल होने से पहले ही पूर्व सीएम हरीश रावत ने आज हरिद्वार लोकसभा सीट पर प्रचार शुरू कर दिया था।आज हरीश रावत ने हरिद्वार में रोड शो किया जिसमें उनके बेटे वीरेंद्र रावत भी शामिल रहे। जिससे हरीश रावत पहले ही संकेत दे चुके थे कि उनके बेटे को ही हरिद्वार से लड़ाया जा रहा है। वीरेंद्र रावत प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जो कि 2022 के विधानसभा चुनाव में खानपुर सीट से दावेदारी कर चुके हैं। लेकिन तब हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से विधानसभा चुनाव लड़ाया गया और वे विधायक चुनकर आईं। इस तरह इस बार लोकसभा के लिए वीरेंद्र रावत का रास्ता साफ हुआ है।हरिद्वार में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के आगे वीरेंद्र रावत चुनाव मैदान में होंगे। वहीं नैनीताल सीट पर भाजपा के अजय भट्ट के सामने कांग्रेस के प्रकाश जोशी मुकाबला करेंगे। प्रकाश जोशी एआईसीसी के पूर्व सचिव हैं।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, संदिग्धों की तलाश हेतु सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान, पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये जनपद में 20 चैकिंग प्वांइट किये निर्धारित
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी