देहरादून
जाखन क्षेत्र की बापू नगर बस्ती में सरकारी भूमि पर कुछ भू-माफियाओं द्वारा अवैध निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा था। जिसके खिलाफ नगर निगम द्वारा थाना राजपुर में पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसके बाद भी स्थानीय लोगों से उक्त स्थान पर अवैध अतिक्रमण की शिकायतें प्राप्त हो रही थी।
नगर आयुक्त गौरव कुमार को गोपनीय सूचना मिली कि उक्त स्थान पर अमिक्रमणकारियों द्वारा रात्रि में ही लेन्टर डालने की कार्यवाही की गई है। जिस पर नगर आयुक्त द्वारा उप नगर आयुक्त श्री गोपलराम बिनवाल को तत्काल मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिस पर उप नगर आयुक्त, नगर निगम की टीम एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसे पश््चात नगर निगम की टीम ने उक्त स्थान पर भूमाफियाओं द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण के प्रयासों को जे0सी0बी0 से ध्वस्त कर दिया गया। टीम में उपनगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त, रविन्द्र दयाल, कर अधीक्षक, राहुल कैंथोला, ऋषिपाल चौधरी सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी व भारी पुलिस बल शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त बापू नगर बस्ती में ही एक अन्य स्थान जहां पर नगर निगम द्वारा पूर्व में नगर निगम की सम्पत्ति का बोर्ड लगाया गया था कुछ भू-माफियाओं द्वारा उस बोर्ड को हटाकर वहां काॅलम खडे कर दिये गये थे तथा अवैध अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। मौके पर गई टीम ने उक्त स्थान पर भी बुल्डोजर चलाते हुये पिलरों को ध्वस्त कर अवैध अतिक्रमण हटाया तथा भूमाफिया के विरूद्ध राजपुर थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई।
सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध नगर निगम द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाती रही है और आगे भी सख्त कार्यवाही की जायेगी इसके लिए उप नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि सरकारी भूमि पर स्थायी/अस्थायी अतिक्रमण को चिन्हाकित करते हुये उसे हटाने की सख्त कार्यवाही की जाय।
नगर आयुक्त,नगर निगम देहरादून
More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 169 पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
खतरनाक नस्ल के कुत्तों द्वारा बुजुर्ग महिला पर हमला किये जाने की घटना में पुलिस द्वारा कुत्तों के मालिक को लिया हिरासत मे, की जाएवी सख्त कार्यवाही
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टेम्पो ट्रैवलर) का किया फ्लैग ऑफ