देहरदुम
नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर नगर निगम, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ ग्राम तरला नागल पहुंची तथा वहां पर नगर निगम की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित किया। जिस के बाद 300 वर्ग मीटर नगर निगम की भूमि में अतिक्रमणकारियों द्वारा बनायी गयी चारदीवारी को ध्वस्त करते हुए नगर निगम के स्वामित्व की भूमि होने का बोर्ड लगाया गया। टीम मे मोहम्मद शादाब तहसीलदार
संजय सैनी कानूनगो, राकेश कुमार कर निरीक्षक, स्वयंवर दत्त भट्ट लेखपाल, श्रीबालकृष्ण लेखपाल साहित भारी पुलिस बल मौजूद था।
इसके साथ ही नगर निगम ने आज मोथरेवाला में खसरा नंबर 1521 तथा खसरा नंबर 1525 पर कुल 2000 वर्ग मीटर नगर निगम की भूमि में अतिक्रमण करने वाले 8 लोगों को नोटिस देते हुए अपने अतिक्रमण को 7 दिन में स्वयं हटाने अन्यथा 7 दिन बाद नगर निगम द्वारा तोड़ दिये जाने का अल्टिमेटम दिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान