देहरादून
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्ततन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में नगर निगम देहरादून द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा (Indian Swachchta League 2.0) का आयोजन करने जा रहा है। जिसके अंर्तगत दिनांक 15.09.2023 से 17.09.2023 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
*स्वच्छता पखवाडे़ में की जाने वाली गतिविधियां*
●दिनांक 15.09.2023 एवं दिनांक 16.09.2023 को विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में flash Mob एवं Cleanliness Drive करायी जायेगी।
● दिनांक 17 सितम्बर 2023 को परेड ग्राउड से मैराथन करायी जायेगी।
*इन कार्यक्रमों के माध्यम से किया जायेगा जागरूक*
इस स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन सम्पूर्ण भारत में एक साथ होने जा रहा है। इन सभी कार्यक्रमों को स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से पूर्ण कराया जायेगा। जिसमें विशेष रूप से सफाई/स्वच्छता को बनाये रखने हेतु जागरूक किया जायेगा।
●पर्यावरण को बचाये रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना।
●खुले में कूड़ा करकट को न जलाये जाना।
●गाड़ियों की फिटनेश को समय-समय पर जाँच किया जाना।
●प्रदूषण के स्तर को मेन्टेन किया जाना
●इस स्वच्छता पखवाडे में नगर निगम देहरादून द्वारा विशेष रूप से डेंगू की रोकथाम हेतु आवश्यक साफ सफाई के प्रति अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर नागरिकों को अधिक जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार