नगर निगम ने डेंगू के लार्वा पनपाने वालो के खिलाफ कार्यवाही का जारी रखा अभियान,काटे चालान

देहरादून

डेंगू की बीमारी के बढ़ते प्रकोप के बीच डेंगू की रोकथाम करने के प्रति नगर आयुक्त मनुज गोयल एक्शन मोड में है। नगर निगम द्वारा लगातार घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं निर्माणाधीन भवनों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू का लार्वा पाये जाने पर लार्वा को नष्ट करने के साथ ही चालानी कार्यवाही की जा रही है। निरीक्षण में पाया गया कि कई स्कूल/काॅलेजों द्वारा लापरवाही बरती गयी जिससे वहाँ डेंगू का लार्वा पनपता हुआ पाया गया।
आज दिनांक 25.09.2023 को भी नगर निगम की टीम द्वारा शहर में कई स्कूलों,व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं घरों में डेंगू के पनपने के स्त्रोतों (लार्वा) का निरीक्षण किया गया तथा डेंगू का लार्वा पाये जाने पर लार्वा नष्ट करते हुये चालानी कार्यवाही की गई। टीम में सफाई निरीक्षक महिपाल सिंह, श्री भूपेन्द्र सिंह पंवार, मनीष दरियाल, राजेश बहुगुणा, राजेश पंवार, विश्वनाथ सिंह, श्रीमती पुष्पा रौथाण एवं मनोज कुमार थे।

*इन पर हुई कार्यवाही*
●संजय गुसांई,शुभम बहुगुणा, खुरम खान काॅम्पलेक्स, नेहरू कालोनी-50,000
●दून एक्सप्रान्टिल, स्कूल -1000
●दून पिरामिड स्कूल,नत्थनपुर -1000
●मौ0 रिजवान,नत्थनपुर -1000
●सौरभ, नत्थनपुर -500
●डा0आर0एच त्यागी, होटल हिम पैलेस – 5000
●रिजवान, नेहरू कालोनी -1000
●वासिक, नेहरू कलोनी – 1,000
●निखिल कुमार, बल्लुपुर -1000
●अरविन्द कुमार,बल्लुपुर, – 1000
●रोमा ब्रिजनाथ,बल्लुपुर, -500
●नसीम, नेहरू कलोनी -500
● विलाल, नेहरू कलोनी -500
●संजय पुत्र श्री सीता राम, चुक्ख्ुावाला -500
●कैलाश पुत्र गोविन्द, विद्या विहार -500
●दिनेश पुत्र भगवान दास, विद्या विहार -500
●प्रदीप पुत्र मान सिंह, मोथुरावाला -500

*नगर निगम का सघन फाॅगिंग एवं लार्वानाशक दवाओं का अभियान जारी रहा*

आज दिनांक 25.09.2023 को कुल 15 वार्डो में सघन फाॅगिंग की गई जिनमें वार्ड न0-01 मालसी, वार्ड न0-2 विजयपुर, वार्ड न0-04 राजपुर, वार्ड न0-24 शिवाजी मार्ग, वार्ड न0-30 डालनवाला, वार्ड न0-94 नत्थनपुर-1, वार्ड न0-95 नत्थनपुर-2, वार्ड न0-45 गांधी ग्राम, वार्ड नं0-22 तिलक रोड, वार्ड न0-06 दून विहार, वार्ड न0-62 ननूरखेड़ा में फोगिंग की गयी।
इसके साथ ही वार्ड न0-34 गोविन्द गढ, वार्ड-26 धामावाला, वार्ड-33 यमुना कालोनी, वार्ड न0-81 रेसकोर्स दक्षिण, वार्ड न0-17 चुक्खुवाला, वार्ड न0-49 भगत सिंह कालोनी, वार्ड न0-56 धर्मपुर में डेंगू के लार्वानाशक दवाओं का सघन छिडकाव किया गया।

About Author

You may have missed