देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें कुम्भ मेला-2027 के अवस्थापना सुविधाओं के विकास तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की धनराशि भी सम्मिलत है।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजनान्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के अन्तर्गत रामनगर-कालाढूंगी-हल्द्वानी-काठगोदाम-चोरगलिया-सितारगंज-बिजटी राज्यमार्ग संख्या 41 के किमी 36 में निहाल नदी पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर 21 मीटर विस्तार आर०सी०सी० सेतु का नवनिर्माण हेतु ₹ 3.96 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी के ग्राम मोल्डा में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित परिवारों को भवन किराये हेतु 07 प्रभावित परिवारों को अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹4000 की दर से 06 माह का भुगतान कुल ₹ 1.68 लाख, जनपद देहरादून में मौजा हाथीबडकला के अन्तर्गत पथरियापीर स्थान पर आवासीय भवनों के पीछे बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से 04 प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹ 4000 की दर से 06 माह का भुगतान कुल ₹ 96 हजार, जनपद अल्मोड़ा में वर्ष 2026-27 के मानसून अवधि में दिनांक 01.09.2026 को प्राकृतिक आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 01 आवासीय भवन के प्रभावित परिवार को ₹ 3.00 लाख तथा जनपद अल्मोड़ा में वर्ष 2026-27 में आयी प्राकृतिक आपदा के मृतकों के आश्रितों को एसडीआरएफ के मानकों के अन्तर्गत अनुमन्य राहत राशि के अतिरिक्त एक लाख प्रति की दर से राहत राशि वितरण हेतु ₹ 3.00 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार में कुम्भ मेला 2027 के अन्तर्गत कार्यो के सुचारू सम्पादनार्थ केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यों हेतु निर्धारित ₹ 100 करोड़ की सीमान्तर्गत द्वितीय चरण में अवशेष धनराशि ₹ 20.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का शासनादेश जारी किया गया है।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार* *वर्ष 2023 का रिकॉर्ड टूटा, चारधाम यात्रा में अब तक सर्वाधिक श्रद्धालुओं का आगमन