जिनेवा: मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन खासा परेशान है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम गेब्रेयेसस के मुताबिक अब तक दुनिया के 39 देशों में मंकीपॉक्स फैल चुका है। 1600 से ज्यादा मरीजों में मंकीपॉक्स की पुष्टि हो चुकी है और 72 लोगों की मंकीपॉक्स के कारण मौत हो चुकी है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 23 जून को मंकीपॉक्स पर विचार करने के लिए विशेषज्ञों की बैठक बुलाई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने बताया कि 23 जून को स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बैठक का उद्देश्य यह तय करना है कि मंकीपॉक्स के कारण अंतरराष्ट्रीय चिंता वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति उत्पन्न हुई है या फिर नहीं। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक 39 देशों से मंकीपॉक्स के 1,600 से अधिक पुष्ट और लगभग 1,500 संदिग्ध मामलों की जानकारी सामने आई है।
उन्होंने बताया कि 39 देशों में सात ऐसे देश हैं, जहां मंकीपॉक्स के मामले वर्षों से सामने आ रहे हैं, जबकि 32 नए प्रभावित देश हैं। इसके अलावा, इस साल अब तक पहले से प्रभावित देशों से 72 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि नए प्रभावित देशों में अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है। हालांकि ब्राजील से मंकीपॉक्स के शिकार एक व्यक्ति के मौत की जानकारी सामने आई है, किन्तु इसे सत्यापित करने का प्रयास हो रहा।

More Stories
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज, धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं