देहरादून
पशुपालन, प्रोटोकॉल, कौशल विकास, सेवायोजन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री रुद्रप्रयाग सौरभ बहुगुणा ने श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से जंगलचट्टी लगभग 5 किलोमीटर पैदल चलकर तीर्थ यात्रियों एवं घोड़ा खच्चरों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री बहुगुणा ने यात्रा मार्ग पर चल रहे हैं यात्रियों से वार्ता की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान यात्री शेड, पैदल मार्ग के खड़ंजे, शौचालयों व पेय जल की व्यवस्था के साथ ही खच्चरों हेतु बनाए गए घोड़ा पड़ाव, सादे व गरम पानी की चरों का भी निरीक्षण किया।
केबिनेट मंत्री ने पशुपालन विभाग द्वारा यात्रा मार्ग पर घोड़ा खच्चरों के पीने के लिए गर्म पानी व अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने घोड़ा खच्चरों के संचालकों से भी वार्ता की और यात्रा में आ रही कठिनाइयों तथा यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने हेतु सुझाव मांगे।
इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक विशाखा, रुद्रप्रयाग भाजपा के जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई,उपजिलाधिकारी ऊखीमठ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

More Stories
देहरादून में जमीन के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मोथरोवाला में टिहरी विस्थापितों की जमीन दिलाने का दिया झांसा, सरकारी कर्मचारी ने कई लोगों के साथ मिलकर लगाया लाखों का चूना, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ