देहरादून: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश एवं लैंगिक असमानता को खत्म करने के संकल्प के साथ 26 जुलाई को हरिद्वार हर की पैड़ी से 25 किलोमीटर की पैदल कावंड यात्रा निकलेगी। यह कहना है महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का। उन्होंने कहा कि वह खुद इस यात्रा में शामिल होंगी। इस दिन हरिद्वार में हर की पैड़ी से कांवड में जल भरकर ऋषिकेश स्थित पौराणिक वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि लैंगिक असमानता को खत्म करने को लेकर सरकार ने संकल्प लिया है। सावन के इस पवित्र महीने में एक संदेश उन माता-पिता और समाज को दिया जाए जो लड़कियों को लेकर इस तरह की सोच रखते हैं। मंत्री ने कहा कि यात्रा का शुभारंभ पंचदशनाम जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक हरिगिरी जी महाराज करेंगे। सुबह छह बजे गंगा पूजा और महात्माओं के शंखनाद के साथ अवधेशानंद जी महाराज, राज राजेश्वरानंद, रामदेव, कैलाशानंद, जिले के संगठन से जुड़े लोग, विधायक, जूना अखाड़ा ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च