देहरादून
राज्य के मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 25 सितंबर तक देर शाम जारी मौसम पूर्वानुमान में लगातार वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले 21 सितंबर से 22 सितंबर तक मौसम को देखते हुए 21 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है तथा पर्वतीय क्षेत्र में कई कई मेघ गर्जन एवं अकाशीय बिजली गिरने के साथ तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने 22 सितंबर को भी मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बरसात का अंदेशा जताया है मौसम विभाग का कहना है कि देहरादून, टिहरी, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछार की संभावना है।
विक्रम सिंह,निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं