
चमन लाल महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में करवा चौथ के उपलक्ष में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता में विभाग की सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।छात्राओं ने अपने भीतर छिपी प्रतिभा को महाविद्यालय की शिक्षिकाओं, महिला कार्मिकों एवम छात्राओं आदि के हाथों पर मेहंदी लगाकर उजागर किया।

प्रतियोगिता की आयोजन कर्ता विभागाध्यक्ष डॉक्टर नीतू गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने का प्रयास भी किया जाता है।इसमें छात्राओं को मेहंदी लगाने का प्रमाणपत्र के साथ साथ उनकी मेहनत का भुगतान भी किया जाता है।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ ऋचा चौहान और डॉ दीपा अग्रवाल रही।प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान कुमारी जैनब,द्वितीय स्थान कुमारी साबिया एवम तृतीय स्थान पर कुमारी राजिया रही।

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद