
उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर है कि नगर निगम रुड़की के महापौर गौरव गोयल ने त्यागपत्र दिया है जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए रुड़की के महापौर नगर प्रमुख पद को रिक्त घोषित किया गया है साथ ही नगर निगम रुड़की में जिलाधिकारी हरिद्वार को वित्त अधिकारी नामित किया गया है प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने इस पर आदेश जारी कर दिए हैं।
कुछ महीने पूर्व हाईकोर्ट ने मेयर गौरव गोयल पर गंभीर टिप्पणी करते हुए हटाने के आदेश दिए थे।
शासन की अधिसूचना संख्या-30 / IV (3) /2023-57 (सा0) 2006 दिनांक 28-07-2023 द्वारा महापौर/नगर प्रमुख नगर निगम रूडकी के पद को रिक्त घोषित किये जाने के फलस्वरूप अग्रिम आदेशों तक उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 ( उत्तराखण्ड में यथाप्रवृत्त) की धारा-100 के अन्तर्गत नगर निगम रूडकी में जिलाधिकारी, हरिद्वार को विहित अधिकारी नामित किया जाता है।2- जिलाधिकारी, हरिद्वार द्वारा दिये गये आदेशों (directions) के अनुसार नगर आयुक्त, नगर निगम रूडकी द्वारा नैत्यिक (Routine) कर्तव्यों का पालन किया जायेगा ।

More Stories
50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का चला बुलडोजर, सहसपुर के कल्याणपुर में बड़ी कार्रवाई, सीसी सड़क और प्लॉट चिन्हीकरण ध्वस्त
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार