उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर है कि नगर निगम रुड़की के महापौर गौरव गोयल ने त्यागपत्र दिया है जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए रुड़की के महापौर नगर प्रमुख पद को रिक्त घोषित किया गया है साथ ही नगर निगम रुड़की में जिलाधिकारी हरिद्वार को वित्त अधिकारी नामित किया गया है प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने इस पर आदेश जारी कर दिए हैं।
कुछ महीने पूर्व हाईकोर्ट ने मेयर गौरव गोयल पर गंभीर टिप्पणी करते हुए हटाने के आदेश दिए थे।
शासन की अधिसूचना संख्या-30 / IV (3) /2023-57 (सा0) 2006 दिनांक 28-07-2023 द्वारा महापौर/नगर प्रमुख नगर निगम रूडकी के पद को रिक्त घोषित किये जाने के फलस्वरूप अग्रिम आदेशों तक उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 ( उत्तराखण्ड में यथाप्रवृत्त) की धारा-100 के अन्तर्गत नगर निगम रूडकी में जिलाधिकारी, हरिद्वार को विहित अधिकारी नामित किया जाता है।2- जिलाधिकारी, हरिद्वार द्वारा दिये गये आदेशों (directions) के अनुसार नगर आयुक्त, नगर निगम रूडकी द्वारा नैत्यिक (Routine) कर्तव्यों का पालन किया जायेगा ।
More Stories
चेकिंग ड्यूटी में तैनात 3 पुलिसकर्मियों को वाहन चालक ने मारी टक्कर, तीनो गंभीर रूप से घायल, एसएसपी ने अस्पताल में घायलों का जाना हाल, वाहन चालक गिरफ्तार
सीएम धामी से मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारी गणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री धामी ने माला ग्राम, यमकेश्वर में आयोजित ‘प्रथम धन्वंतरि महोत्सव’ में वर्चुअल रूप से किया प्रतिभाग