देहरादून
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय भट्ट ने अपनी ही पार्टी पर गढ़वालियों के साथ भेदभाव के आरोप लगा दिए। संजय भट्ट ने कहा कि आप पार्टी नर गढ़वाल मंडल में स्थित देहरादून शहर में सभी 6 सीटों पर 1 भी गढ़वाली को प्रत्याशी नहीं बनाया है। गौरतलब है कि दिल्ली में 40 लाख उत्तराखण्डी रहते हैं और बीजेपी-कांग्रेस दिल्ली में 2-2 उत्तराखण्डी प्रत्याशी उतारती है, जबकि आप पार्टी ने दिल्ली में 1 भी उत्तराखण्डी को टिकट नहीं दिया, लेकिन हद तो तब हो गयी जब आप पार्टी ने गढ़वाल मंडल के दून शहर में 1 भी गढ़वाली को टिकट न देकर अपना दिल्ली वाला इतिहास दोहरा दिया।
संजय भट्ट ने कहा कि देहरादून शहर के अभी 4 विधायक गढ़वाल मूल के हैं। बीजेपी 4 गढ़वाली व 2 नॉन गढ़वाली को टिकट देती रही है, जबकि कांग्रेस 2-3 गढ़वाली व 3-4 नॉन गढ़वाली को टिकट देती रही है। जिससे सभी का प्रतिनिधित्व बना रहे और इस बार भी अबतक घोषित विधानसभा टिकटों में करीब यही अनुपात है। लेकिन पहली बार चुनाव लड़ रही आप पार्टी ने तो दून शहर के विधानसभा टिकटों में गढ़वालियों का सफाया ही कर डाला।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश