देहरादून: उत्तराखंड शासन स्तर पर 08 IAS अधिकारियों और 02 PCS के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किये गए हैं।
- वरिष्ठ आईएएस एवं अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को कृषि एवं कृषक कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।
- IAS हरबंश सिंह को आयुष एवं आयुष शिक्षा सचिव का दायित्व दिया गया है।
- IAS सविन बंसल से सिडकुल के प्रबंध निदेशक तथा महानिदेशक उद्योग का दायित्व हटाते हुए अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण एवं निदेशक खाद्य प्रसंस्करण का दायित्व दिया गया है।
- IAS राम विलास यादव को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
- IAS रोहित मीणा को सिडकुल के प्रबंध निदेशक तथा महानिदेशक उद्योग का दायित्व दिया गया है।
- IAS अभिषेक रुहेला कुमाऊं मंडल विकास निगम के नए प्रबंध निदेशक एवं जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे।
- IAS नमामि बंसल टिहरी की नयी मुख्य विकास अधिकारी होंगी।
- IAS अपूर्वा पांडे रुड़की की नयी संयुक्त मजिस्ट्रेट होंगी।
- PCS मेहरबान सिंह बिष्ट को सचिव मानवाधिकार आयोग का दायित्व दिया गया है।
- PCS उमेश नारायण पांडेय अपर सचिव सिंचाई और लघु सिंचाई का दायित्व दिया गया है।


More Stories
चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, बसंत विहार क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ की थी चैन स्नेचिंग की घटना
उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान, खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 33 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति