देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में आज बड़ी चूक देखने को मिली है। मुख्यमंत्री धामी का हेलीकॉप्टर आज जैसे बन्नू स्कूल के मैदान में उतरा – पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम मंत्री और विधायक के साथ सीधे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर तक पहुंच गया .. चूक इतनी बड़ी थी की हेलीकॉप्टर के पंखे (पंखुड़ी) बंद भी नही हुए थे की मंत्री के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता वहां तक पहुंच गए । इस दौरान न तो पुलिस व्यवस्था कड़ी दिखी और ना ही अनुशासन वाली पार्टी का अनुशासन दिखा .. दिखा तो जोश में होश गंवाने जा नजारा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जुड़े कर्मचारी और अधिकारी भी बेबस दिखे।

More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार