देहरादून
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है ने कहा है कि ऑगर मशीन के क्षतिग्रस्त होने से सिलक्यारा की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूर को निकालने में कुछ समय अवश्य लगेगा लेकिन भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ और स्थानीय देवता बाबा बौखनाग की कृपा से सभी को सुरक्षित निकाल लिया जायेगा।
महाराज ने कहा कि सुरंग में जहां मजदूर फंसे हैं दो किमी के लगभग लंबी है वहां सभी सुरक्षित है। मजदूरों के लिए ताजे भोजन, कपड़ों के अलावा सुरंग में रोशनी का उचित प्रबंध किया गया है। पूरा देश उनके सुरक्षित बाहर आने की प्रार्थना कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पल पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इस घटना से हमें काफी कुछ सीखने को मिला। आगे अब इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच