देहरादून
सूर्य का अध्ययन करने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 के सफल प्रक्षेपण पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो की पूरी टीम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ समस्त देशवासियों को बधाई दी है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 की सफल लांचिंग से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से आज पूरा देश बेहद उत्साहित है।
महाराज ने कहा कि इसरो का सूर्य मिशन आदित्य-L1 सूर्य से जुड़े कई रहस्यों को उजागर करने के लिए काम करने वाला है। वह सूरज के कोरोना से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं की स्टडी करेगा। आदित्य-L1 सौर हवाओं के विभाजन और तापमान की स्टडी करने के साथ साथ सौर वायुमंडल को समझने का भी प्रयास करेगा।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार