देहरादून
उत्तराखंड में लॉकडाउन को 1 सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है।
अब यह 6 जुलाई तक लागू रहेगा, इसके साथ ही सरकार ने छूट का दायरा भी बढ़ाने की फैसला किया है। यह जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी है। उनियाल ने बताया कि सरकार ने कोविड की तीसरी लहर के मद्देनजर के फैसला लिया है।
सरकार द्वारा जारी अतिरिक्त रियायत निम्नलिखित हैं-
राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 29 जून से बढ़ाकर 6 जुलाई तक कर दिया है। व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी राहत देते हुए 6 दिनों तक बाजार खोलने की अनुमति दी है ।मसूरी और नैनीताल भी 6 दिनों तक खुले रहेंगे लेकिन इन्हें मंगलवार को बंद रखा जाएगा।
पर्यटक स्थलों को शनिवार और रविवार खोला जाएगा। जिसमें मसूरी, नैनीताल सहित अन्य पर्यटक स्थल भी शामिल होंगे।पर्यटक स्थलों में साप्ताहिक बंदी अब मंगलवार और बुधवार को होगी।जिम और कोचिंग सेंटर को भी 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है ।स्कूल के बच्चों की कोचिंग क्लास अभी फिलहाल आगामी अनुमति तक बंद रखने का फैसला किया गया है।दुकानों को खोलने का समय भी 5:00 बजे से बढ़ाकर अब शाम 7:00 बजे तक कर दिया गया है।अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।
पूर्व में जारी अन्य दिशा-निर्देश यथावत जारी रहेंगे

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री