केदारनाथ
केदारनाथ दुर्घटना का LIVE वीडियो सामने आया है, केदारनाथ मे हेलीकाप्टर की पिछली ब्लेड से कटकर हुई थी रुड़की के रहने वाले अमित सैनी की मौत।हेलीकाप्टर के पीछे से घूम कर आते समय हुआ था हादसा।उस वक़्त कई लोग थे मौक़े पर मौजूद किसी के द्वारा बनाया जा रहा था हेलीकाप्टर का वीडियो।
हेलीकॉप्टर के पंखे से कट कर वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चेता है। यूकाडा ने हेलीकॉप्टर में उतरने और चढ़ने के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं। यूकाडा की ओर से जारी दिशानिर्देश के अनुसार हेलीपैड पर बोर्डिंग से पहले हेली कंपनियों की ओर से यात्रियों को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी जाएगी। हेलीकॉप्टर में चढ़ते और उतरने समय सुरक्षा के लिए हेली ऑपरेटर कंपनियां मार्शलिंग और ग्राउंड स्टाफ की तैनात करेगी। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर में यात्री सुरक्षा ब्रीफिंग कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया