देहरादून
देहरादून में लाला मनसा राम द्वारा बनाई गई कनॉट प्लेस इमारत की दुकानों और गोदामो पर एलआईसी ने कब्जा लेना शुरू कर दिया है । जिला प्रशासन और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में व्यापारियों के विरोध के बावजूद एलआईसी ने शुरुआती दौर में 14 से 18 पर कब्जा लेना शुरू किया है और इसके लिए बाकायदा दुकानदारों के गोदामो को सील कर दिया गया है । एलआईसी के वकील शिवम वर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के पालन किया जा रहा है … जिसमे कोई व्यापारी अगर इस कार्यवाही पर सहयोग नही कर रहा है तो फिर वह कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहा है ।

कनॉट प्लेस पर व्यापारियों एलआईसी के बीच उपजे विवाद पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस फोर्स तैनात की गई है जिससे कोर्ट के आदेशो का पालन सही रूप से हो सके ।
आपको बता दें कि आजादी से पहले बनी ये बिल्डिंग अब गिरासू भवन में तब्दील हो चुकी है जिसमे इसका मालिकाना हक एलआईसी के पास है । ऐसे में कोर्ट से भी जीत हासिल करने के बाद अब एलआईसी द्वारा इस इमारत को खाली करवाने का काम किया जा रहा है।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं