
रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब केदारनाथ रूट पर आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। यह घटना सुबह लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम को इस दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF व NDRF की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। SDRF व NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। घटनास्थल कठिन और दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
जानकारी प्राप्त हुई कि जिस स्थान में क्रैश हुआ वह स्थान गौरीकुंड से लगभग 05 किमी ऊपर पैदल गौरी माई खर्क नामक स्थान है। SDRF टीम मौके पर पहुंच गई है। सोनप्रयाग थाना और DDRF team रेस्क्यू टीमें पहुंच चुकी हैं।
वर्तमान तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त हेली में निम्न लोग सवार थे ।
1. Sharddha rajkumar jaiswal 35 महाराष्ट्र
2. Kashi 02 year महाराष्ट्र
3. Rajkumar suresh jaiswal 41 गुजरात
4. Vikram BKTC KEDARNATH उत्तराखंड
5. Vinood devi 66 उत्तर प्रदेश
6. Tusthi singh 19 उत्तर प्रदेश
7.cap. Rajveer singh chauhan (पायलेट)

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच