रुड़की
लंढोरा क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से लक्सर एसडीएम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई है। जबकि गाड़ी के चालक गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने डंपर के चालक को भी पकड़ लिया। वहीं हादसे के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ डीएम हरिद्वार विनय शंकर पांडे और सीडीओ के अलावा तमाम जिला प्रशासन के अधिकारी रुड़की पहुंच चुके हैं। फिलहाल एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई है, डॉक्टरों का एक पैनल उनके उपचार में लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह सवेरे संगीता कनौजिया अपनी सरकारी बोलेरो कार से हरिद्वार से लक्सर की ओर जा रही थी। जैसे ही एसडीएम की गाड़ी सोनाली पुल के पास पहुंची, तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल रुड़की के हॉस्पिटल में एसडीएम संगीता कनौजिया का उपचार चल रहा है, जबकि हादसे में मृत चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द