
उत्तराखंड
उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिये ओर बढेगा।सरकार ने अब शॉपिंग मॉल भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जाने की हरी झंडी दे दी है। मंगलवार से कोविड कर्फ्यू की नई गाइड लाइन लागू होगी।
उत्तराखंड में काफी हद तक काबू में आए कोरोना संक्रमण के घटते बढ़ते आंकड़ों के बीच सरकार संक्रमण को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती। राज्य के कैबिनेट मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कर्फ्यू आगामी 13 जुलाई की प्रातः 7:00 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है |
सुबोध उनियाल ने कहा कि यद्यपि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम है पर अभी यह समाप्त नहीं हुआ है , तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए सरकार ने कर्फ्यू बढ़ाने का निर्णय लिया है। उनियाल ने कहा कि राज्य के सभी मॉल अब 50% क्षमता के साथ कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोले जा सकेंगे, राज्य के बाजारों की साप्ताहिक बंदी अब उनके परंपरागत रूप से निर्धारित दिनों पर ही होगी।
उनियाल ने बताया कि इसके अलावा बाकी सभी नियम पूर्ववत है एवं संबंधित s.o.p. सोमवार शाम तक जारी कर दी जाएगी |

More Stories
सहस्त्रधारा में सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, SDRF ने रेस्क्यू कर तीन घायलों को सुरक्षित निकाला
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन, गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि