देहरादून
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा सोमवार को रिंग रोड स्थित सूचना भवन निदेशालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड बूस्टर डोज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने वैक्सीनेशन कैम्प का निरीक्षण कर कैम्प में मौजूद पत्रकारों से मुलाक़ात की। महानिदेशक ने वैक्सीनेशन कैंप में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूचना भवन में आयोजित कैम्प में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 372 डोज़ लगाई गई, जिसमें पत्रकार, सूचना विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों व उनके परिजनों का टीकाकरण किया गया।
इस दौरान अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी, उप निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, व्यवस्थाधिकारी श्री रामपाल रावत समेत स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रीमती गुड्डी मटूड़ा, श्रीमती पुनीता सिंह, श्रीमती आरती रावत, सेवक राम, सौरभ कुमार, उमेश शीर्षवाल मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद