देहरादून
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर सभागार में चुनाव सम्बन्धी प्रेस ब्रीफिंग की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 20 मार्च, 2024 से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में आरओ मुख्यालय में नामांकन हेतु कल पब्लिक नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा। 27 मार्च तक, सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर, प्रत्येक दिवस 11 बजे से लेकर 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रत्याशियों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स की एक चेक लिस्ट भी बनाई गई है, जिसमें फॉर्म ए, फॉर्म बी, एफिडेविट, सिक्योरिटी डिपोजिट के प्रूफ आदि शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया को करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल suvidha.eci.gov.in की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें प्रत्याशी मोबाइल नंबर द्वारा रजिस्ट्रेशन ऑनलाईन फार्म भर सकते हैं, जिसका प्रिंट निकाल कर हस्ताक्षर करने के उपरांत आरओ कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया हेतु निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अनिवार्य रूप से जमा कराना आवश्यक होगा। प्रत्याशी पोर्टल में ही डॉक्यूमेंट को भी मुख्यालय में जमा करने की समय और तिथि को भी अपनी सुविधानुसार चयन कर सकते हैं। जिस तिथि में प्रत्याशी प्रत्यक्ष रूप से आरओ मुख्यालय में उपस्थित होकर अपने डॉक्यूमेंट को जमा करा सकते हैं। इसके अलावा आरओ मुख्यालय के 100 मीटर की परिधि के दायरे में तीन से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं होगी। इसी क्रम में प्रत्येक आरओ मुख्यालय में सुरक्षा की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लगभग 94 हजार भवनों से पोस्टर बैनर हटाए गए हैं। सी-विजिल ऐप के माध्यम से आदर्श आचार के लगभग 3066 मामले निस्तारित किए जा चुके हैं, जिनमें से 2800 मामले सही पाए गए एवं निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित कर दिए गए। इसके साथ ही, लगभग 10900 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं, और यह कार्यवाही लगातार जारी है।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया