सरिता डोभाल , एसपी सिटी देहरादून
देहरादून
नशा इंसान को इस कदर हैवान बना देता है कि वो अपनी सुध बुध ही खो देता है और उसके बाद परिणाम जो होता है इसका आभास नशा उतरने के बाद ही होता हैं ऐसा ही कुछ देहरादून में हुआ जब शराब के नशे में हैवान बने एक युवक ने एक युवती को शराब पिलाई,बाद में इस युवक ने युवती के साथ दुराचार का प्रयास किया लेकिन युवती के विरोध करने पर वह सफल नही हो सका, जिसके बाद युवक ने युवती के सिर पर पेट्रोमैक्स सिलेंडर से वार कर दिया,जिस कारण युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, हैवान बन चुके इस युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए युवती की लाश के साथ ही दुराचार किया और बाद में उसके शव को एक कूड़ेदान के पास फेंक आया। कूड़ेदान में मिले युवती के शव की शिनाख्त के बाद देहरादून पुलिस ने युवती की हत्या का खुलासा कर लिया है जिसमे पुलिस ने हत्यारोपी राजेश को गिरफ्तार किया है जो की देहरादून के राजपुर क्षेत्र का रहने वाला है। मृतक युवती की शिनाख्त श्रीमती गजरा बिजनौर के रूप में हुई है ।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड की वित्तीय स्वीकृति
डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक
माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई भाव-भीनी विदाई