दिल्ली
सूडान में उत्पन्न संकट एवं परिस्थितियों के क्रम में सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को *”आपरेशन कावेरी”* के तहत भारत लाया जा रहा है। बुधवार रात भारत आई फ्लाइट में उत्तराखंड के 10 लोग भी वापस लाए गए। नई दिल्ली पहुंचने पर इन 10 लोगों का उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा और सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी अमर बिष्ट ने स्वागत किया। इसमें सुनील सिंह, विनोद नेगी, प्रवीन नेगी, अनिल कुमार, शीशपाल सिंह,अंकित बिष्ट, जुनेद त्यागी, जुनेद अली, इनायत त्यागी और सलमा त्यागी शमिल हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार, निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद