देहरादून
*मसूरी, केम्प्टी व आसपास के क्षेत्र में तीर्थयात्रियों व पर्यटको के आवागमन से उक्त स्थानों पर यातायात का दबाव बढ़ने के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा देहरादून पुलिस को दिए गये निर्देश*
वर्तमान में जारी चार धाम यात्रा तथा टूरिस्ट सीजन के दौरान काफी संख्या में पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों के आवागमन के कारण मसूरी, कैम्पेटी व आस पास के क्षेत्रों में यातायात के दबाव के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा क्षेत्राधिकारी मसूरी को आगामी 31 मई तक मसूरी में ही कैंप करते हुए यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा मसूरी में कैम्प करते हुए अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात व अन्य व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए मसूरी व आस पास के क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से यातायात व्यवस्था की रेगुलर मॉनिटरिंग करने हेतु एसएसपी देहरादून को निर्देशित किया गया है तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार उक्त स्थानों पर यातायात व्यवस्था का फीड बैक लेते हुए यातायात का दबाव बढ़ने की दशा में यातायात को रोकने अथवा डाइवर्ट करने के निर्देश दिए गए है।

More Stories
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.28 ग्राम स्मैक बरामद
मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त एक अभियुक्त को थाना राजपुर तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 80 लाख रू0 मूल्य की 259 ग्राम स्मैक की बरामद
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा