देहरादून
आगामी 11 जनवरी 2026 को विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित उत्तराखंड बंद के दृष्टिगत उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेश भर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। आम जनमानस की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बाजारों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि आम जनता को असुविधा न हो।
लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन इसकी आड़ में किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कृपया शांतिपूर्ण तरीके से अपना पक्ष रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
वाहन चालक व्यापारियों एवं आम नागरिकों जन सामान्य व्यक्तियों के हितों और सुरक्षा को देखते हुए किसी भी प्रकार का ऐसा कृत ना करें जिससे कानून व्यवस्था का उल्लंघन होता हो और जनता को असुविधा होती हो। कृपया शांति और सौहार्द बनाए रखें। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट से बचें।
हम सभी से अपील करते हैं कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में हमारा सहयोग करें।
राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल
राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए लगभग 3 लाख रू0 के 16 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में वृहद स्तर पर चल रहा सत्यापन/चैकिंग अभियान, बाहरी प्रदेशों से आकर जनपद में निवासरत/कार्य कर रहे बाहरी व्यक्तियों का किया जा रहा सत्यापन, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की लगातार सघन चैकिंग कर रखी जा रही है पैनी नजर
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण/प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ, वीवीआईपी रूट, प्रवास स्थल तथा कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश