
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आगामी लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी अधीनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संवेदनशील स्थानों पर चुनाव से पूर्व एरिया डोमिनेशन तथा फ्लैग मार्च की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है, इसी क्रम में आज दिनांक 06-03-2024 को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के नेतृत्व मे प्रेमनगर पुलिस द्वारा पैरामिल्ट्री फोर्स एसएसबी 62 बटालियन के साथ थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत ’त्यागी मार्केट , ठाकुरपुर , स्मिथनगर , मोहनपुर’ आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान आम जनमानस से निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर दून पुलिस द्वारा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जनपद के सभी अंतरराज्यीय/अंर्तजनपदीय बॉर्डर्स तथा जनपद के आन्तरिक बैरियरो पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलो तथा पी0ए0सी0 को नियुक्त कर जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की प्रभावी चौकिंग सुनिश्चित की जा रही है, ताकि चुनावी प्रक्रिया के दौरान अवैध शराब की तस्करी तथा अवैध धन की आवाजाही पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री