देहरादून
दून में डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामलो को देखते हुए नगर निगम ने भी कमर कस ली है। आज निगम की ओर से शहरभर में डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग के पांच वाहनों को रवाना किया गया। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि शहर के 100 वार्डों में लगातार छोटे वाहनों से डेंगू के लारवा को समाप्त करने के लिए फॉगिंग कराई जा रही है वही शहर में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी और नगर आयुक्त के आदेश के बाद आज से बृहद फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। बता दे कि
बीते रोज राजधानी देहरादून में 45 नए मरीज डेंगू के मिले वही अब तक जिले में 716 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
अविनाश खन्ना,वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी

More Stories
रायपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद
“दून पुलिस की वाहन सेवा का लाभ लेकर फिर थाने पहुँची शराबियों की बारात, सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 2 युवकों को लिया हिरासत में